नई दिल्ली कोरोना वायरस ने 24 घंटे में देश तीन और लोगों की जान ली। इन्हें मिलाकर देश में महामारी से मौतों का मामला बढ़कर 7 हो गया है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 5 मौतों की पुष्टि की है। वहीं, नए मामले बढ़ने अब तक देश में कल केस की तादाद बढ़कर 396 हो गई है। मुंबई में शनिवार रात 63 साल एक मरीज ने दम तोड़ा। उन्हें डायबीटीज, हाई ब्लडप्रेशर और दिल की बीमारी थी। उसी रात बिहार के पटना 38 साल के सैफ अली की मौत हो गई। मुंगेर का रहने वाला सैफ हाल में कतर से लौटा था। सैफ डायबीटीज का मरीज था, उसकी किडनी भी खराब थी। रविवार को मिली रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था। बता दें, 60 साल से कम उम्र में मौत का यह पहला मामला है। वहीं, रविवार को गुजरात के सूरत में 67 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वह अस्थमा के मरीज थे और दोनों किडनी फेल हो गई थीं। देश में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या हो गई है।
एक दिन में तीन मौतें महामारी के मामले बढ़कर हुए 396
• Nishar Ahmed